MP Patwari Previous Year Papers – Download now in PDF-hindi0point set no 25

MP Patwari Previous Year Papers – Download now in PDF-hindi0point set no 25

Table of Contents

MP Patwari Previous Year Papers – Download now in PDF-hindi0point  set no 25 (Exam. Date 23/12/2017 Time 9:00 AM Shift – 1)

1.भाषा के शुद्ध रूप तथा प्रयोग का ज्ञान कराने वाला शास्त्र.कहलाता है।

1. साहित्य

2. लिपि

3.व्याकरण

4.उपभाषा

उत्तर 3.व्याकरण

 

2.शब्दों में प्रयुक्त वर्णों को अलग-अलग करके लिखने को क्या कहते हैं ?

1. वर्ण

2. विच्छेद

3. वर्ण विच्छेद

4. वर्ण संधि विच्छेद

उत्तर 3. वर्ण विच्छेद

 

3.शब्द बोलते समय अक्षर पर जो बल दिया जाता है, उसे कहते हैं-

1.स्वराघात

2.वर्णाघात

3. बलाघात

4. शब्दाघात

उत्तर 3. बलाघात

 

4.‘क्या बात कर रहे हो? मैंने तो सुना.. – नहीं।’ इस वाक्य में रिक्त स्थान पर उचित निपात को भरिए।

1. सा

2. तो

3. भी

4. ही

उत्तर 4. ही

 

5.विसर्ग के पहले ‘अ’ या ‘आ’ हो और बाद में ‘क’ हो तो विसर्ग क हो जाता है-

1. स

2. श

3. ष

4. य

उत्तर 1. स

 

6.’पृथ्वी का पर्यायवाची निम्न में से कौन सा है?

1. अनंत

2. दयो

3. इला

4. वरी

उत्तर 3. इला

 

7.’जो कुछ नहीं जानता है के लिये एक शब्द निम्न में से कौन सा है?

1. आजा

2. अज्ञ

3. अल्पज्ञ

4. नजाना

उत्तर 2. अज्ञ

 

8.’पित्रादेश का संधि विच्छेद निम्न में से कौन सा है?

1. पितृ + आदेश

2. पित्र + आदेश

3. पिता + आदेश

4. पित्र+अदेश

उत्तर 1. पितृ + आदेश

 

9.’देय’ का विलोम शब्द निम्न में से कौन सा है?

1. देना

2. दुर्देव

3. देव

4. अदेय

उत्तर 4. अदेय

 

10.’सु’ उपसर्ग से बना शब्द निम्न में से कौन है?

1. सुकर्म

2. समझौता

3. स्वर्ण

4. स्वर्णिम

उत्तर 1. सुकर्म

 

11.‘लम्बोदर’ शब्द में निम्न में से कौन सा समास है

1.तत्पुरुष समास

2. द्विगु समास

3. कर्मधारय समास

4. बहुव्रीहि समास

उत्तर 4. बहुव्रीहि समास

 

12.’आँख खुलना मुहावरे का अर्थ निम्न में से कौन सा है?

1. नींद खुलना

2. सावधान होना

3.आँख खुल जाना

4.जागना

उत्तर 2. सावधान होनाp

 

13.’शौन्दार्य का शुद्ध रूप निम्न में से कौन सा है?

1.सौन्दर्य

2. शौन्दरी

3. शौन्दर

4. सौंदर्या

उत्तर 1.सौन्दर्य

 

14.”कहत नटत रीझत खिझत, मिलत खिलत लजियाता

भरे भौन में करते है, नैननु ही सों बात ॥

इन पंक्तियों में निम्न में से कौन सा रस है ?

1. भक्ति रस

2. शृंगार रस

3. हास्य रस

4. शांत रस

उत्तर 2. शृंगार रस

 

15.हनुमान की पूँछ में लगन न पायी आगि

सगरी लंका जल गई, गये निसाचर भागि

में कौन सा अलंकार है। सही विकल्प चुनिए?

1.संदेह अलंकार

2. अतिशयोक्ति अलंकार

3.अनुप्रास अलंकार

4. यमक अलंकार

उत्तर 2. अतिशयोक्ति अलंकार

 

16.दिए गए शब्द का विलोम निम्न पंक्ति में से चुनिए अनुकूल

1. प्रकृति मानव के लिए सबसे बड़ा वरदान है।

2. यह निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करती है।

3.नदी, पर्वत, झरने, पेड़-पौधे प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अडिग खड़े रहते हैं।

4.वह मानव के कठोर से कठोर आघात को सहती हैं।

उत्तर 3.नदी, पर्वत, झरने, पेड़-पौधे प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अडिग खड़े रहते हैं।

 

17.जो भाषा राजकीय व्यवहार की भाषा हो, उसे निम्न में से क्या कहते हैं?

1 राष्ट्रभाषा

2.विभाषा

3.मातृभाषा

4.राजभाषा

उत्तर 4.राजभाषा

 

18.’अंक’ शब्द का अर्थ हैं-

1. उत्तर दिशा

2. श्रेणी

3. पिंगल

4. गोद

उत्तर 4. गोद

 

19.’चंद्रमुख का समास – विग्रह बताइए

1.चंद्रमा के समान मुख

2. चंद्रमा का चेहरा

3. गोरा चेहरा

4. काला चेहरा

उत्तर 1.चंद्रमा के समान मुख

 

20.’प्रथा- पृथा इस शब्दयुग्म में ‘प्रथा’ का अर्थ रीति है तो ‘पृथा का अर्थ होगा

1. पृथ्वी

2. कुन्ती

3. राजा पृथु की पत्नी

4. प्राचीनता

उत्तर 2. कुन्ती

 

 

Social media Direct link
INSTAGRAM CLICK HERE
YouTube channel CLICK HERE
Teligram CLICK HERE

Leave a Comment