Mp patwari previous papers || hindi grammar quiz|| सामान्य हिंदी पटवारी परीक्षा || set 10

Mp patwari previous papers || syllabus|| hindi grammar questions || सामान्य हिंदी पटवारी

(Exam. Date 13/12/2017 Time 3:00 AM Shift – 2)

Mp patwari previous papers || hindi grammar quiz|| सामान्य हिंदी पटवारी परीक्षा || set 10

1.वर्णों के सार्थक से बनने वाली सार्थक इकाई …..कहलाती है।

1. विचार

2. शब्द

3. मेल

4. वर्ण

Answer -2. शब्द

 

2.तत्सम का अर्थ है –

1. उसके समान

2. उसके विपरीत

3. उसके आधार पर

4. उसके मूल शब्द

Answer- 4. उसके मूल शब्द

 

3.ऐसे शब्द जो विदेशी भाषाओं से आकर हिन्दी में प्रचलित हो जाते हैं, वे शब्द है-

1. विदेशी

2. देशज

3.तत्सम्

4.तद्भव

Answer – 1. विदेशी

 

4.अपयश का अर्थ है –

1. यश

2. सुयश

3. बदनामी

4. घमंड

Answer – 3. बदनामी

 

5.दो पर्याय, दो विपरीतार्थक या दो सार्थक- निरर्थक शब्दों का मेल कहलाता है।

1 पुनरुक्त

2. शब्द युग्म

3. समास

4. संधि

Answer – 2. शब्द युग्म

 

6.’विष्णु’ का पर्यायवाची निम्न में से कौन सा है?

1.आत्मभू

2. पशुपति

3. वैरागी

4. चक्रपाणि

Answer – 4. चक्रपाणि

 

7.’कभी न मरने वाला’ के लिये एक शब्द निम्न में से कौन सा है?

1.आमरण

2. अमर्ण

3.अमर

4. मरणशील

Answer – 3.अमर

 

8.’सदैव’ का संधि विच्छेद निम्न में से कौन सा है?

1.सदे+इव

2.सदी + इव

3.साद+एव

4. सदा + एव

Answer – 4. सदा + एव

 

9.’सुरूप’ का विलोम शब्द निम्न में से कौन सा है?

1. कुरूप

2. स्वरुप

3. रूप

4. बेरूप

Answer – 1. कुरूप

 

10.’दु’ उपसर्ग से बना शब्द निम्न में से कौन है?

1.दूध

2. दुकाल

3. डूब

4. डूबना

Answer- 2. दुकाल

 

11.’शिव-पार्वती’ शब्द में निम्न में से कौन सा समास है?

1. बहुव्रीहि समास

2. कर्मधारय समास

3.द्वंद्व समास

4.द्विगु समास

Answer – 3.द्वंद्व समास

 

12.’पगड़ी रखना’ मुहावरे का अर्थ निम्न में से कौन सा है?

1. पगड़ी कही पर रखना

2. पैर पकड़ना

3.इज्ज़त बचाना

4. बहुत खुश होना

Answer – 3.इज्ज़त बचाना

 

13.’बानर’ का शुद्ध रूप निम्न में से कौन सा है?

1.बानर

2.बनार

3. वानर

4. वनर

Answer – 3. वानर

 

14.”देख यशोदा शिशु के मुख में, सकल विश्व की माया

क्षण भर को वह बनी अचेतन, हिल न सकी कोमल काया |

इन पंक्तियों में निम्न में से कौन सा रस है?

1.हास्य रस

2.अद्भुत रस

3. रौद्र रस

4. शांत रस

Answer – 2.अद्भुत रस

 

15.मोर मुकुट की चन्द्रकनि, त्यों राज्त नन्द नन्दा

मनु ससि सेखर को अकस, किए सेखर सतचन्दा ।

में कौन सा अलंकार है। सही विकल्पक चुनिए ?

1.उत्प्रेक्षा अलंकार

2.श्लेष अलंकार

3.अनुप्रास अलंकार

4.उपमा अलंकार

Answer – 1.उत्प्रेक्षा अलंकार

 

16.उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए- भौतिक

1. अभौतिक

2. सांसारिक

3. पारिवारिक

4.आध्यात्मिक

Answer – 4.आध्यात्मिक

 

17.निम्न में से शुद्ध वाक्य को चुनिए –

1. कश्मीर में कई दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।

2. कई दर्शनीय स्थल कश्मीर में देखने योग्य हैं।

3. देखने योग्य हैं कश्मीर में कई दर्शनीय स्थला

4. कश्मीर में कई दर्शनीय स्थल हैं।

Answer- 4. कश्मीर में कई दर्शनीय स्थल हैं।

 

18.नीचे लिखे शब्दों में तत्पुरुष समास का उदाहरण हैं –

1.नगरवासी

2. दोपहर

3 राधा-कृष्ण

4.दालभात

Answer – 1.नगरवासी

 

19.भिन्नार्थक समोच्चारित शब्दों की सही जोड़ी नहीं है –

1. दिन – दीन

2. उत्तर – उतर

3. शांत – श्रांत

4. स्त्री – पुरुष

Answer – 4. स्त्री – पुरुष

 

20.’ त्रिलोक’ निम्नत में से किस समास का उदाहरण है?

1.”द्विगु समास

2. द्वंद्व समास

3. तत्पुरूष समास

4. बहुव्रीहि समास

Answer – 1.”द्विगु समास

 

 

 

 

Social media Direct link
INSTAGRAM CLICK HERE
YouTube channel CLICK HERE

Leave a Comment