Mp patwari previous paper || set no 28 || hindi grammar quiz

Mp patwari previous paper || set no 28 || hindi grammar quiz

Mp patwari previous papers download pdf hindi grammar 20 quiz 24shift 2 (Exam. Date 24/12/2017 Time 3:00 PM – Shift – 2)

1.वर्णों से निर्मित स्वतन्त्र तथा सार्थक ध्वनि_ कहलाती है।

1. वर्ण

2.शब्द

3. विचार

4. वर्तनी

उत्तर 2.शब्द

 

2.जो शब्द संस्कृत से ज्यों के त्यों हिन्दी में लिए गए हैं, वे कहलाते हैं-

1. तद्भव

2. तत्सम

3. देशज

4. विदेशी

उत्तर 2. तत्सम

 

3.ऐसे शब्द जो ग्राम्य क्षेत्र की बोलियों से लिए जाते हैं, वे शब्द है-

1. विदेशी

2. देशज

3.तत्सम

4. तद्भव

उत्तर 2. देशज

 

4.हाथ में पकड़कर चलाने वाला हथियार कहलाता है-

1. अत्र

2. शस्त्र

3. तलवार

4.धनुष

उत्तर 2. शस्त्र

 

5.जब एक ही शब्द की पुनरावृत्ति हो तो वे कहलाते हैं-

1.पुनरुक्क शब्द

2.युग्म शब्द

3. विपरीत शब्द

4. पर्यायवाची शब्द

उत्तर 1.पुनरुक्क शब्द

 

 

6.‘आम्र’ का पर्यायवाची निम्न में से कौन सा है?

1. रसल

2. रसाल

3. सैन्धव

4. विशिख

उत्तर 2. रसाल

 

7.‘जो किये गए उपकारों को नहीं मानता है के लिये एक शब्द निम्न में से कौन सा है?

1.कृतघ्न

2. कृतघ्न

3. कृत

4. अनुपकारी

उत्तर 1.कृतघ्न

 

8.’देवेश का संधि विच्छेद निम्न में से कौन सा है?

1. दावे+ईश

2.देव + ईश

3. दे+ईश

4. दवे + ईश

उत्तर 2.देव + ईश

 

9.’लघु’ का विलोम शब्द निम्न में से कौन सा है?

1.लघुत्तम

2. छोटा

3.गुरु

4.अलघु

उत्तर 3.गुरु

 

10.’औ उपसर्ग से बना शब्द निम्न में से कौन है ?

1.औघट

2. ओढ़नी

3. ओट

4. और

उत्तर 1.औघट

 

11.’मार्गव्यय शब्द में निम्न में से कौन सा समास है?

1.तत्पुरुष समास

2. द्विगु समास

3. कर्मधारय समास

4. बहुव्रीहि समास

उत्तर 1.तत्पुरुष समास

 

12.’रास्ता देखना मुहावरे का अर्थ निम्न में से कौन सा है

1 राह पर देखना

2. इन्तजार करना

3. अंधा हो जाना

4. पैदल चलना

उत्तर 2. इन्तजार करना

 

13.’बिरहिनी का शुद्ध रूप निम्न में से कौन सा है?

1. बिरहणी

2. बीरहनी

3. बिरहिणी

4. बिरहीणी

उत्तर 3. बिरहिणी

 

14.”जब मै था तब हरि नहीं अब हरि है मै नाहिं।

सब अँधियारा मिट गया जब दीपक देख्या माहि” ॥

इन पंक्तियों में निम्न में से कौन सा रस है?

1 करुण रस

2. वीर रस

3. शृंगार रस

4. शांत रस

उत्तर 4. शांत रस

 

15.कंकन किंकिन नुपुर थुनि सुनि

में कौन सा अलंकार है। सही विकल्पं चुनिए ?

1. उत्प्रेक्षा अलंकार

2. उपमा अलंकार

3.अनुप्रास अलंकार

4. श्लेष अलंकार

उत्तर 3.अनुप्रास अलंकार

 

16.उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए अपव्ययी

1 अल्पव्ययी

2. अतिव्ययी

3. बहुव्ययी

4. मितव्ययी

उत्तर 4. मितव्ययी

 

17.निम्न में से शुद्ध वाक्य को चुनिए

1. बाँटा गया है हिन्दी शब्दों को प्रयोग के आधार पर, दो भागों में

2. हिन्दी शब्दों को दो भागों में बाँटा गया है प्रयोग के आधार परा

3. प्रयोग के आधार पर हिन्दी शब्दों को दो भागों में बाँटा गया है।

4. दो भागों में बाँटा गया है हिन्दी शब्दों को प्रयोग के आधार पर

उत्तर 3. प्रयोग के आधार पर हिन्दी शब्दों को दो भागों में बाँटा गया है।

 

18.नीचे कुछ समासों के नाम के सामने गलत उदाहरण दिए गए हैं। सही जोड़ी के उदाहरण को बताइए।

1. तत्पुरुष दशानन

2. अव्ययीभाव नीलगाय

3. कर्मधारय यथा समय

4. बहुब्रीहि गजानन

उत्तर 4. बहुब्रीहि गजानन

 

19.अनु’ शब्द का अर्थ है-

1.पीछे

2. आगे

3. दाएं

4. अणु

उत्तर 1.पीछे

 

20.दशानन निम्न में से किस समास का उदाहरण है?

1. कर्मधारय समास

2. बहुव्रीहि समास

3. द्विगु समास

4.तत्पुरुष समास

उत्तर 2. बहुव्रीहि समास

 

 

 

 

 

 

 

 

Social media Direct link
INSTAGRAM CLICK HERE
YouTube channel CLICK HERE
Teligram CLICK HERE

Leave a Comment