बोर्ड परीक्षा से पहले हो रहा है तनाव? आज़माएं ये 4 ब्रीदिंग एक्सरसाइज़

credit : google

credit : google

परीक्षा के दौरान तनाव होना सामान्य बात है, लेकिन इसे कम करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ (सांस लेने के व्यायाम) बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये तकनीकें न सिर्फ मन को शांत करती हैं, बल्कि एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करती हैं।

credit : google

1. गहरी सांस लेने की तकनीक

धीरे-धीरे नाक से गहरी सांस लें और फिर मुंह से धीरे-धीरे छोड़ें। इस प्रक्रिया को करते समय 5 तक गिनें, जिससे मन शांत होगा और शरीर को राहत मिलेगी।

credit : google

2. 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक

नाक से 4 सेकंड तक सांस लें। 7 सेकंड तक सांस रोकें। मुंह से धीरे-धीरे 8 सेकंड में सांस छोड़ें। यह तकनीक नर्वस सिस्टम को शांत करने मे कारगर मानी जाती है।

credit : google

3. शेर की सांस (लायन ब्रीद)

गहरी सांस अंदर लें, फिर मुंह खोलकर जीभ बाहर निकालें और ज़ोर से "हाआ" की आवाज़ के साथ सांस छोड़ें। यह एक्सरसाइज़ तनाव कम करने और मन को हल्का महसूस कराने में मदद करती है।

credit : google

4. बॉक्स ब्रीदिंग (चौकोर सांस लेना)

4 सेकंड तक सांस लें। 4 सेकंड तक सांस रोकें। 4 सेकंड तक सांस छोड़ें। 4 सेकंड तक फिर से सांस रोकें। यह व्यायाम शरीर को रिलैक्स करने और दिमाग को स्थिर रखने में सहायक होता है। इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ को अपनाकर आप परीक्षा के दौरान अपने तनाव को नियंत्रित कर सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। गहरी सांस लें, शांत रहें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें!

आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ऐसे चेक करें पात्रता! 

credit : google